तेजस्वी का PM पर तंज, कहा- फिर आए हैं Bihar, इस बार झूठा व जुमला नहीं, सही वादा कीजिए

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। प्रदेश में 20 वर्षों से उनकी एनडीए सरकार और केंद्र में 11 वर्षों से है। बिहारवासी उनसे झूठ और जुमला नहीं बल्कि कुछ वाजिब सवाल पूछना चाहते है।

प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय कब होगी दुगुनी

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि प्रधानमंत्री कहते थे कि 2002 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे। अब 2025 आ गया किसानों की आय दुगुनी करना तो दूर कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी के कारण उनकी आय कम जरूर हो गई है। इसका दोषी कौन है। बिहार के किसानों की समस्याएं, चुनौतियां और संकट अन्य राज्यों की तुलना में अलग है। बिहार में खेतिहर मज़दूर और बटाईदार अधिक है। उनके लिए डबल इंजन सरकार ने क्या विशेष किया।

बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों है – विपक्ष के नेता

उन्होंने आगे लिखा है कि बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों है। बिहार में साक्षरता दर देश में सबसे कम क्यों है। प्रति व्यक्ति निवेश सबसे कम बिहार में क्यों है। केंद्र की पीएम श्री मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया। प्रदेश में एनडीए के 20 वर्षों के शासन के बाद भी गरीबी और बेरोजगारी में बिहार अव्वल क्यों है। बिहार के विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज का क्या हुआ। 2014 में मोतिहारी की चीनी मिल शुरू करवा उसकी चीनी से चाय पीने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री बताएं कि मोतिहारी की चीनी मिल की चाय कब पिएंगे।

यह भी देखें :

मधुबनी, सारण, गोपालगंज, नवादा और मुजफ्फरपुर की बंद पड़ी चीनी मिलों को कब शुरू कराएंगे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि वो मधुबनी, सारण, गोपालगंज, नवादा और मुजफ्फरपुर की बंद पड़ी चीनी मिलों को कब शुरू कराएंगे। प्रधानमंत्री बताएं कि वो कटिहार में जूट मिल कब शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री बताएं वो बेरोजगारों को रेलवे और आर्मी में नौकरियां कब देना शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री बताएं कि वो महागठबंधन की बिहार सरकार से पारित 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बताएं कि वो देश में जातिगत जनगणना क्यों नहीं करा रहे। देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से होता है। आपने बिहार से पलायन रोकने के लिए क्या किया। सर्वविदित है कि चुनावी वर्ष में आगामी कुछ महीनों तक प्रधानमंत्री मोदी को बिहार और बिहारियों की गजब चिंता सताएगी।

कथित विशेष पैकेज इत्यादि सब की जुबानी याद आएगी – तेजस्वी यादव

इस वर्ष उन्हें गंगा मैया, छठी मैया, जानकी मैया, माता सीता, ब्रह्म बाबा, महादेव, सूर्य देव, महात्मा बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लिट्ठी-चोखा, ठेकुआ, मखाना, आम, लिची, सिल्क उद्योग और कथित विशेष पैकेज इत्यादि सब की जुबानी याद आएगी। ऐसी याद की भाव-विभोर भी हो सकते है। 11 वर्ष से आप प्रधानमंत्री है, प्रदेश में 20 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन बिहार को कुछ भी विशेष नहीं मिला है और ना ही मिलने की उम्मीद है। बिहारवासी अब झूठ, जुमले और प्रचार नहीं चाहते।

यह भी पढ़े : PM नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर RJD का पोस्टर से निशाना, लिखा- क्या हुआ तेरा वादा

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...