Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bihar के Cabinet Expansion में सभी नए चेहरे दागी

डिजिटल डेस्क : Bihar के Cabinet Expansion में सभी नए चेहरे दागी। Bihar में बुधवार को Cabinet Expansion में रोचक तस्वीर उभरी है। आज हुए Cabinet Expansion में शपथ लेने वाले सभी नए  चेहरे दागी हैं।

शपथ लेने वाले सातों मंत्रियों ने 2020 के चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। इनमें सबसे ज्यादा 10 मामले राजू सिंह पर दर्ज थे। अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू पर 9 मामले चल रहे थे।

डॉक्टर सुनील कुमार पर सात, जिबेश कुमार पर पांच तो मोतीलाल प्रसाद और संजय सरावरी पर चार-चार मामले दर्ज थे। इसी तरह विजय कुमार मंडल ने भी 2020 के चुनावी हलफनामे में एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी थी।

Cabinet Expansion में साधे सभी समीकरण

Bihar में बुधवार को हुए Cabinet Expansion में भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को तसल्ली से साधा है। हुए Cabinet Expansion पर नजर डालें तो जिन सात मंत्रियों को बुधवार को शपथ दिलाई गई उनके जरिए भाजपा ने सभी जातियों को साधने का सीधे तौर पर हरसंभव प्रयास किया है।

इन मंत्रियों में एक राजपूत, एक भूमिहार, एक कुर्मी, एक केवट, एक कुशवाह, एक तेली और मारवाड़ी समाज से हैं।

मंत्री बनाए गए विधायकों में कुर्मी जाति के कृष्ण कुमार मंटू, केवट जाति के विजय मंडल, राजपूत जाति के राजू सिंह, भूमिहार जाति के जीवेश मिश्रा, कुशवाहा जाति के सुनील कुमार, तेली जाति के मोतीलाल प्रसाद और मारवाड़ी समाज के संजय सारावगी शामिल हैं।

Cabinet Expansion से पहले ऐसी अटकलें लग रही थीं कि भाजपा राजद के परंपरागत यादव वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए यादव जाति के किसी विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस Cabinet Expansion में भाजपा ने अगड़ी जातियों से 3 नेताओं को मौका दिया जबकि पिछड़ी जाति के 4 नेताओं को मौका दिया।

मंभी बने डॉ. राजू सिंह की चंद दिनों पहले की तस्वीर
मंभी बने डॉ. राजू सिंह की चंद दिनों पहले की तस्वीर

Cabinet Expansion से सुर्खियों बिहार के नए मंत्री राजू सिंह

Bihar में बुधवार को हुए Cabinet Expansion के बाद नए मंत्री बनने वालों में से राजू सिंह का नाम एक झटके में सुर्खियों में आ गया है। राजू सिंह भाजपा के मुजफ्फरपुर जिले में साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

इनके पिता उदय प्रताप सिंह हैं। वर्तमान में पारू प्रखंड के बड़ा दाउद गांव में रहते हैं। इनकी गिनती बिहार के बड़े रसूखदार के साथ उद्योग और व्यवसाय जगत के बड़े लोगों में की जाती है। इनका कारोबार रूस की राजधानी मास्को में है।

दबंग छवि के विधायक राजू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के मामले सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं, उन पर देश की राजधानी दिल्ली के अपने फार्म हाउस में नए साल के जश्न के दौरान अर्चना गुप्ता नामक एक महिला आर्किटेक्ट की हत्या में भी शामिल होने का भी आरोप है।

Bihar में हुए आज के Cabinet Expansion  में मंत्री बने डॉ. राजू कुमार सिंह की वार्षिक आय 9 करोड़ 15 लाख 62 हजार 147 रुपये है। यह इन्होंने चुनाव के वक्त अपने शपथ पत्र में बताया था।

मंभी बने डॉ. राजू सिंह की चंद दिनों पहले की तस्वीर
मंभी बने डॉ. राजू सिंह की चंद दिनों पहले की तस्वीर

सुर्खियों में आए Bihar के नए मंत्री राजू सिंह सियासी करियर एकनजर में…

Bihar में बुधवार को हुए Cabinet Expansion में तुरंत सुर्खियों में छाए मंत्री बने डॉ. राजू कुमार सिंह का जन्म वर्ष 12 जनवरी 1970 को मुजफ्फरपुर जिले में पारू क्षेत्र के आनंदपुर खरौनी गांव में हुआ था। राजू सिंह ने वर्ष 2005 में राजनीति में एंट्री ली थी।

वे पहली बार LJP की टिकट पर विधायक चुने गए थे और उसके बाद फिर 2005 में ही हुए अक्तूबर महीने के चुनाव में पार्टी बदलकर JDU के टिकट पर साहेबगंज से विधायक चुने गए थे। फिर साल 2010 में यहीं से दोबारा विधायक बने।

इस तरह 4 बार वे विधायक चुने गए। इसके बाद राजू कुमार सिंह ने 2015 में JDU पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्ष 2020 में एक बार फिर पार्टी बदलते हुए इन्होंने VIP से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन बीते 2 साल के बाद ही VIP के अन्य दो विधायकों के साथ VIP (विकासशील इंसान पार्टी) से नाता तोड़ लिया और भाजपा में शामिल हो गए। आज बुधवार को वह Bihar में मंत्री बन गए हैं।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...