Advertisement
Advertisement

बेगूसराय में गरजे VIP प्रमुख, कहा ‘अपने वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत’

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने लोगों से अपने वोट की ताकत को पहचानने की अपील की। गरीबी दूर करने के लिए अच्छी सरकार जरूरी। हमें कमजोर करने के लिए बड़ी ताकतें लगी हैं, उससे दोगुनी ताकत से हमें संघर्ष करना होगा: मुकेश सहनी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सही अर्थों में संसार में दो ही जातियां हैं: अमीरी और गरीबी। गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है कि अपनी सरकार हो। जब अपनी सरकार होगी, तो अपने समाज की समस्याओं को हल भी करेगी।

मुकेश सहनी ने जोर देते हुए कहा कि आज अपने समाज के कल्याण के लिए संघर्ष करने के कारण कई बड़ी ताकतें हमें कमजोर करने के लिए लगी हुई हैं। इसके लिए हमारे टिकट पर जीते विधायक को मंत्री बना दिया गया। इस कारण आप लोग मुझे दोगुनी ताकत से शक्ति दीजिए, जिससे मैं आपके लिए संघर्ष कर सकूं।

Bihar में एक और खेल विश्वकप का आयोजन, CM ने शुभंकर और लोगो का किया अनावरण

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कहा कि आज अपने समाज के लोगों ने साथ दिया तभी लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग बड़े नेता बने और उनका समाज आगे बढ़ सका। उन्होंने लोगों से अपने वोट की ताकत को पहचानने की अपील करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान में आपको वोट की बड़ी ताकत दी है, जिससे आप अपने बेटे को, भाई को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बना सकते हैं। बस उसे पहचानने की जरूरत है।

पटना में जुटे देश भर के कलाकार IAS अधिकारी, अपनी कला से जीता लोगों का दिल

इस दौरान VIP प्रमुख लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने और अच्छी शिक्षा देने का भी आह्वान किया, जिससे वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि हम लोग सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने निषादों के आरक्षण के लिए भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर निषाद आरक्षण मिल गया होता तो निषाद के बच्चे आज अधिकारी होते।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राज्य की इन भूमियों को BIADA देगी नए उद्योग को, नई एग्जिट नीति के तहत लिया गया निर्णय

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Municipal Bond NSE Listing: बिहार को मिले 200 करोड़ रुपये!...

Patna Municipal Bond NSE Listing, पटना: बिहार में शहरी विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है....

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: बिहार में फिर 15 अधिकारियों पर...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों...

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti: बिहार के महान व्यक्तित्व डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा...

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को बिहार के गौरव और महान व्यक्तित्व स्वर्गीय डॉ....