Advertisment

Liquor Ban: शराबबंदी में खुलेआम मिल रहा शराब, दो बच्चों ने पी और पहुंच गया अस्पताल फिर…

भोजपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी (Liquor Ban) है, बावजूद इसके राज्य में शराब का कारोबार धरल्ले से किया जा रहा है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है जहां दो बच्चों ने देशी शराब पी और उनकी तबियत बिगड़ गई। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडिहरा गांव का है जहां दो बच्चों ने देशी शराब पी जिसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Liquor Ban: शराब के साथ था चखना भी, पूर्णिया पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में शराब

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे लव और कुश दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने पचास रूपये में देशी शराब का एक पाउच खरीदा और पी लिया जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। हालांकि बच्चों के शराब पीने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बच्चे के परिजनों ने बताया कि गांव में दोनों ने शराब पी जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। लोगों ने कहा कि गांव में शराबबंदी (Liquor Ban) के बावजूद देशी और विदेशी शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जाती है और लोग पी भी रहे है।

यह भी पढ़ें-  RJD विधायक ने भाजपा को कहा ‘वाशिंग मशीन’, तेजस्वी के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

JPSC Student Protest Hemant Soren: JPSC परीक्षा विवाद पर सरकार का...

JPSC Student Protest Hemant Soren: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: गढ़वा में शिबू सोरेन की...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को पद्म भूषण 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के...

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...