होली को लेकर Bihar में शराब की खूब हो रही तस्करी, नवादा पुलिस ने…

नवादा: नवादा के रजौली में स्थित उत्पाद विभाग की जांच चौकी पर एक बार फिर पुलिस ने एक यात्री बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि Bihar मद्य निषेद को लेकर जांच चौकी पर तीन शिफ्ट में उत्पाद बल के सहयोग से झारखंड की तरफ से आने वाली सभी छोटी बड़ी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

रविवार की सुबह झारखंड से बिहार आ रही एक बस में जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब और बियर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बस से करीब 237.24 लीटर शराब और 174 लीटर बियर बरामद किया है। इस दौरान टीम ने बस के चालक नालंदा के दीपनगर निवासी गुड्डू यादव और नवादा के वारसलीगंज निवासी राहुल शर्मा नाम के कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें – राजधानी Patna में खुलेआम होता है गेसिंग का धंधा, पुलिस…

फ़िलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि होली पर्व को लेकर Bihar में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग विभिन्न हथकंडे अपना कर दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप बिहार ला रहे हैं। हालांकि बिहार पुलिस के साथ ही उप्ताद विभाग की टीम Bihar के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट बना कर लगातार सघन जांच अभियान चला रही है और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     कई Bihar प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ तबादला
Nawada से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...