परिषद की सदस्यता बहाल होने के बाद उच्च सदन पहुंचे सुनील कुमार सिंह

पटना : बिहार विधानसभा व विधान परिषद में बजट सत्र चल रहा है। आज यानी गुरुवार को बजट सत्र का पांचवां दिन है। सोमवार को विधानसभा में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार का बजट पेश किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता बहाल कर दी गई है। 25 फरवरी से सदस्यता बहाल की गई। सदन में मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आचार समिति ने 26 जुलाई 2024 से सदस्यता रद्द की थी।

सत्य की जीत हुई है – सुनील कुमार सिंह

आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद के सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह उच्च सदन पहुंचे। सुनील सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सत्य की जीत हुई है। सुनील सिंह के साथ विधान परिषद में विपक्ष के नेता व पूर्व मंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद थी। राजद एमएलसी ने कहा कि आज हमारी और हमारी पार्टी राजद की जीत हुई है। यह सरकार जितना भी जोर लगा लें जब तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव का कुछ नहीं बिगाड़ पाए तो हमें क्या करेंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या पुराने तेवर में देखेंगे। इसको लेकर उन्होंने कहा कि जरूर हम पुराने तेवर में दिखेंगे। पूरा देश सीएम नीतीश कुमार को जिस नाम से पुकारता हैं, उससे हम बचेंगे।

यह भी पढ़े : RJD MLC सुनील सिंह ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिख की ये मांग, लिखा ‘पलटूराम’ बोलने के कारण…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...