Chanho Double Murder Case : चान्हो डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुआ था मर्डर,4 धराए…

Chanho Double Murder Case : राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में आनंदशिला गांव में स्थित आश्रम में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया है। वारदात को अंजाम देने में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : IIT-ISM संदिग्ध परिस्थिति में छात्र की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Chanho Double Murder Case : लूटपाट के इरादे से घुसे थे अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पाहन, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव उर्फ छोटू और अफरोज अंसारी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली एक चांदी की सिकड़ी और कुछ कागजात भी जब्त किये हैं। अपराधी आश्रम में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। लूट का विरोध करने पर मुकेश साहा और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार… 

लूटपाट के इरादे से आश्रम में घुसे थे आरोपी

इस बात का खुलासा खलारी DSP रामनारायण चौधरी ने किया है। DSP ने बताया कि बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि आनंदमार्ग आश्रम में कुछ हथियारबंद अपराधी घुसे और हथियार के दम पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान आश्रम के बाबा मुकेश साह और अरविंद यादव को गोली मार दी और फरार हो गये।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : बारातियों से भरी स्कॉर्पियो हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल… 

पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो देखी कि मुकेश साह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, खून से लथपथ राजेंद्र यादव को आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से घायल राजेंद्र ने हमलावरों को पहचान लिया था। इसकी जानकारी उसने गंभीरावस्था में पुलिस को भी दी। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लूटपाट के विरोध करने पर मार दी गोली

जिसके बाद DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने निर्देश पर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने राजेंद्र यादव के दिये बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताबड़तोड़ कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आये चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पिता का पैसा ऑनलाइन गेम में गंवाने के बाद भरपाई के लिए बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम, गिरफ्तार… 

पुलिस के समक्ष दिये अपने बयान में आरोपियों ने बताया कि वे लोग आश्रम में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। वहीं, मुकेश और राजेंद्र लूटपाट का विरोध करने लगे। विरोध करने के चलते दोनों को गोली मार दिये और वहां से भाग निकले। DSP रामनारयण चौधरी ने बताया कि कांड में शामिल दो और अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही वो दोनों भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

 

Gaya Pitru Paksha Mela: तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर शुरू,...

Gaya Pitru Paksha Mela: पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर के...

Bihar Flood Relief: RLM ने दिए 3 लाख, BJP-JDU नेताओं ने...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का सिलसिला जारी है। इसी...

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...