Begusarai में गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन युवक, दो शव बरामद

बेगूसराय: Begusarai में गंगा स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गये जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पूरे इलाके के लोग गंगा घाट पर जमा हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों की तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ें – WJAI संवाद: तेज नहीं बेहतर बनें, सबसे पहले के चक्कर में पत्रकार भूल रहे भाषा

घटना Begusarai के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी गंगा घाट की है। बताया जा रहा है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव निवासी दिलखुश कुमार, सत्यम कुमार और अविनाश कुमार गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाट गए थे जहां स्नान करने के दौरान डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को बचाने की कोशिश की लेकिन युवक बचाए नहीं जा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो युवकों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि तीसरे की खोजबीन की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PK के कहने पर सीएम बने थे नीतीश कुमार, तेजस्वी ने कहा ‘हमने ही दिया था आईडिया’

Begusarai से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...