3 दिन से लापता युवक का शव Uncle के घर से बरामद, 13 दिन पहले आया था गांव

वैशाली: वैशाली में तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव उसके चाचा (Uncle)  के नवनिर्मित मकान से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना वैशाली के बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबिबी की है। मृतक की पहचान गांव के कुंदन के रूप में की गई। जहां एक व्यक्ति का शव उसके ही चाचा (Uncle)  के नवनिर्मित मकान के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति पिछले तीन दिनों से लापता था और आज उसका शव चाचा (Uncle) के घर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक असम में एक कंपनी में काम करता था और करीब 13 दिन पहले वह घर आया था। लोगों ने बताया कि उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह असम से 13 दिन पहले ही घर आया था और पिछले तीन दिनों से लापता था।

यह भी पढ़ें – Bihar विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

लोगो ने यह भी बताया कि वह उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी खराब थी और पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। वहीं मामले में बरांटी थानाधय्क्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन दिनों से लापता युवक का शव उसके चाचा (Uncle)  के नवनिर्मित मकान से बरामद हुआ है। फ़िलहाल एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि व्यक्ति की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या।

यह भी पढ़ें- WJAI संवाद: तेज नहीं बेहतर बनें, सबसे पहले के चक्कर में पत्रकार भूल रहे भाषा

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

वैशाली से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...