मौसी के दामाद ने मजदूर के खाते से उड़ाए 40 हजार, मामला दर्ज

नवादा : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव को लेकर बैंक कर्मी एवं पुलिसकर्मी के अलावे अन्य समाजसेवी संस्थाओं के लोग आमलोगों को जागरूक करने को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद लोग सायबर फ्रॉड के शिकार हो जा रहे हैं। ताजा मामला सोमवार की दोपहर 1:30 की है। हरदिया गांव निवासी अर्जुन मिस्त्री के पुत्र नरेश कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर मोबाइल संख्या 9220656964 पर कॉल आया।

कॉल करने वाले ने अपना परिचय दिया कि हम आपके मौसी के दामाद हैं

आपको बता दें कि कॉल करने वाले ने अपना परिचय देते हुए कहा कि हम आपके मौसी के दामाद हैं और बाहर रह रहे हैं। आपके खाते में 40 हजार रुपया भेजवाए हैं, जिसका मैसेज आपके मोबाइल पर आया होगा। पीड़ित ने जब अपना मोबाइल का मैसेज चेक किया तो उनके मोबाइल पर 40 हजार का मैसेज आया हुआ था। वहीं फोन करने वाले ने फोन पर ही एक दूसरे नंबर पर 20 हाजर रुपए भेजने को कहा, जिस पर पीड़ित ने पैसे भेज भी दिए। इसी बीच फोन करने वाले ने एक दूसरे नंबर पर और 20 हजार रुपए मंगवा लिया।

आपके मोबाइल पर और 50 हजार रुपया भेजवाए हैं – पीड़ित

इस बातचीत के दौरान फोन करने वाले ने पीड़ित से कहा कि आपके मोबाइल पर और 50 हजार रुपया भेजवाए हैं, जिसका मैसेज आपके मोबाइल पर गया होगा। इस बात से पीड़ित का दिमाग ठनका और जब उसने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसके खाते में कोई पैसा जमा नहीं हुआ था। उल्टा उसके खाते में रहे 55 हजार रुपए से ही 40 हजार रुपए कटने के बाद महज 15 हजार रुपया बैलेंस बचा हुआ था। इस घटना के बाद पीड़ित ने पंजाब नेशनल बैंक जाकर मैनेजर को सारी बात कही एवं लिखित आवेदन भी दिया। इसके अलावे टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई है, जहां से एक शिकायत नंबर दिया गया है।

यह भी देखें :

थाना में भी लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है

वहीं घटना को लेकर थाना में भी लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर फ्रॉड से पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि वह जिंदल कंपनी में फीटर के पद पर कार्यरत है और उसे महज 15 हजार प्रति माह दिया जाता है। साथ ही एक बेटी की शादी अगले माह में होना है। ऐसी स्थिति में उनसे 40 हजार रुपए की ठगी होने से वे काफी चिंतित हैं और पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित मजदूर द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : जॉब कार्ड बनवाने आए मनरेगा भवन के समीप से मजदूर की बाइक चोरी…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...