Jharia: लोदना बाजार में ईसाई धर्म में प्रार्थना सभा के दौरान विश्व हिंदू परिषद और ईसाई समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर दोनों ओर से नोकझोंक और नारेबाजी हुई। इसको लेकर ममला तनावपूर्ण बन गया। इसके बाद दोनों पक्ष लोदना ओपी पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
Jharia: पुलिस ने थाना परिसर से दोनों गुटों को बाहर किया
वहीं माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने ईसाई धर्म के लोगों और विश्व हिंदू परिषद के समर्थकों को थाना परिसर से बाहर किया। पुलिस ने रंजीत, अजीत, विक्की को हिरासत में ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद के उमाशंकर तिवारी, सोनू गिरी, लल्लू झा, धर्मेन्द्र सरोज, अमित कुमार थाना परिसर पहुंचे और कहा कि किसी तरह का धर्म परिवर्तन बरदाश्त नहीं की जाएगी।
Jharia: एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़े
समाचार लिखे जाने तक थाना परिसर के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अड़े हुए हैं। वहीं ईसाई धर्म से जुड़े हुए विनोद साव की पत्नी बबली देवी ने बताया कि ईसाई धर्म से जुड़े लोग शाम को मेरे घर में प्रार्थना कर रहे थे। धर्म परिवर्तन की जो बात कहा जा रहा है, वह गलत है। स्वेच्छा से लोग इस धर्म में जुड़ रहे हैं। किसी तरह की जोड़ जबरदस्ती नहीं है।
Jharia: संपत्ति विवाद को धर्म परिवर्तन का मामला बना रहा है
उन्होंने बताया कि परिवारिक संपत्ति विवाद को भैंसुर धर्म परिवर्तन का मामल बनाकर तुल दे रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर दिलीप साव का कहना कहा कि मेरा छोटा भाई विनोद साव और उनकी पत्नी बबली द्वारा हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने को लेकर प्रलोभन दे रहा था, जिसका विरोध किया तो घर में ताला मारकर जान मारने की धमकी दी और कहा कि हिंदू धर्म में क्या रखा हुआ है, ईसाई धर्म अपनाओ, जिसका आज हमलोगों ने विरोध किया तो उनलोगों ने मारपीट की।
मनोज शर्मा की रिपोर्ट

















