Hazaribagh Breaking : दनुआ घाटी में एक साथ तीन वाहनों की भीषण टक्कर, कार हुआ चूर-चूर और…

Hazaribagh Breaking : हजारीबाग से बड़ी खबर निककर सामने आ रही है। चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक साथ एक ट्रक, कार और एक बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 7 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hazaribagh Breaking : वाहनों के उड़ गए परखच्चे
Hazaribagh Breaking : वाहनों के उड़ गए परखच्चे

Ranchi Firing : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में 6 धराए, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Hazaribagh Breaking : एक की मौके पर ही मौत, 7 घायल

मिली जानकारी के मुताबिक दनुआ घाटी में अचानक एक ट्रक, कार और एक बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घटना के बाद तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

Hazaribagh Breaking : घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
Hazaribagh Breaking : घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

ये भी पढ़ें- Ranchi Fire : अपर बाजार के गोविंद भंडार में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी… 

घायलों में एक बच्चे और युवक का पैर गया है वहीं दो लोगों के आंख के पास गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण भेजा गया जहां से गंभीर रुप से घायल लोगों को रिम्स रेफर किया जा रहा है।

चंदन राणा की रिपोर्ट–

Chatra Brown Sugar Arrested: NTPC गेट के पास चल रहा था...

Chatra Brown Sugar Arrested: ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

100 PM ई-बसें इस महीने अंत तक पहुंचेंगी पटना

पटना : बिहार में पर्यावरण अनुकूल और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को गति मिलने जा रही है। इस महीने के अंत तक लगभग 100 पीएम...

बिहार में प्रशासनिक सेवाओं के लिए बड़ा कदम : फैकल्टी आदान-प्रदान...

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के साथ अन्य सेवा प्रशिक्षु पदाधिकारियों के लिए फैकल्टी का आदान-प्रदान करने की...