Commercial Advertisment

JDU दिवाली की तरह मनाएगी बाबा साहेब की जयंती, पटना में…

पटना: आगामी 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को JDU धूमधाम से मनाएगी। इस बात को लेकर बुधवार को जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बापू सभागार में मनाया जायेगा। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के अन्य वरीय नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जयंती समारोह में पूरे बिहार से लोग जुटेंगे और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें – Khelo India Games के लिए तैयार है बिहार, देश भर से जुटेंगे खिलाड़ी

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए JDU के नेता एवं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमलोगों ने भीम संसद का भी आयोजन किया जिसमें दलित परिवारों को प्रमुखता से बुलाया गया था। बाबा साहेब ने हमलोगों को आवाज दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहेब के सपनों को धरती पर उतार रहे हैं। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में महादलित मिशन का गठन कर महादलित के विकास को गति दी गई। हमारा कर्तव्य है कि हम बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दें और उनके बताये रास्ते पर चलें।

यह भी पढ़ें – विधानसभा की कार्यवाही के बीच अचानक CM ने बजाई ताली, विपक्ष को इस बात की दी बधाई

बाबा साहेब ने संविधान के लिए लड़ाई लड़ी थी और उसके बाद उन्होंने समानता का अधिकार दिया जिसका फायदा आज हमलोगों को मिल रहा है। नीतीश कुमार उनकी नीतियों पर चलते हुए काम कर रहे हैं और विकास हो रहा है। हमारे नेता ने पहले ही निर्णय किया था कि बाबा साहब भीम राम की जयंती दिवाली के रूप में मनाएंगे लेकिन हम लोगों का भी दायित्व बनता है कि उनकी जयंती पर एक दिया अपने घर में जरूर जलाएं। JDU के अनुसार हमलोग धूमधाम से कार्यक्रम को मनाने का काम करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ED कार्यालय से 4 घंटे बाद बाहर आये लालू यादव…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंत्री श्रवण...

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को वाराणसी स्थित...

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...