Advertisment

एक बार फिर दहेज़ की बली चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर की हत्या, सास, ससुर व ननद गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार के नया टोला की रहने वाली कोमल कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, कोमल कुमारी का प्रेम विवाह कटिहार के मनसाही प्रखंड के रहने वाले रविंद्र चौधरी से हुआ था। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद कोमल को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और कोमल के साथ मारपीट किया जाने लगा। इस मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन ससुराल वालों का प्रताड़ना कम नहीं हुआ। बीती रात कोमल की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

कोमल के पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

फिलहाल कोमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और कोमल के मायके वालों के आवेदन पर करवाई करते हुए कटिहार पुलिस ने कोमल के सास ससुर और उसकी ननद को गिरफ्तार कर लिया है और कोमल के पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : लापता युवक का मक्के की खेत से शव बरामद, मची सनसनी…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...