Advertisement
Advertisement

2 बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडल मुख्यालय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बुधवार की रात मंझौल बाजार के गांधी टोला मोहल्ले स्थित एक घर पर चढ़कर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जब तक घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब तक नकाबपोश दो बाइक सवार बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल किन कारणों से फायरिंग की गई है और किन बदमाशों ने फायरिंग की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मंझौल थाना क्षेत्र के चट्टी रोड स्थित स्वर्गीय राम नारायण महतो के पुत्र सुंदर महतों के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली

घटना की जानकारी पाकर मंझौल थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली है। घर के लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने खिड़की और दरवाजा पर ताबड़तोड़ करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की है। इस दौरान घर के लोगों ने नकाबपोश बदमाशों को नहीं पहचान पाया। साथ ही किन कारणों से फायरिंग की गई है यह भी नहीं बता पाया है। दलबल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल से चार पिलेट और खोखा बरामद किया है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।

यह भी देखें :

6 महीने में मंझौल थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, छिनतई और गोलीबारी की कई घटनाएं हुई है

आपको बता दें कि पिछले छह महीने में मंझौल थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, छिनतई और गोलीबारी की कई घटनाएं हुई है। बावजूद अब तक पुलिस इन घटनाओं का उदभेदन करने में विफल है। इससे क्षेत्रवासियों में पुलिस की कार्य शैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। जिस जगह पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उस घर की गली बाजार के दो मुख्य सड़क से जुड़ा हुआ है। इस कारण अपराधी एक रास्ते से एंट्री मारकर दूसरे रास्ते से गोलीबारी कर आसानी से भाग गए।

यह भी पढ़े : युवक का अपहरण, फिर पीट-पीटकर हत्या, शव को मकई के खेत में दफनाया…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...