पूर्वी यूपी समेत 12 राज्यों में आज फिर उमड़ेंगे बादल, देश में अलग-अलग मौसमी मिजाज में लू से राहत

वाराणसी : पूर्वी यूपी समेत 12 राज्यों में आज फिर उमड़ेंगे बादल, देश में अलग-अलग मौसमी मिजाज में लू से राहत। पूर्वी यूपी समेत देश के 12 राज्यों में शनिवार को फिर से बादलों के उमड़ने – घुमड़ने का माहौल बनता दिख रहा है। इसी के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसमी मिजाज के अलग-अलग होने के हालात बने हैं।

खास बात यह कि तेज हवाओं और तपिश के अलर्ट के बाद भी पूरे देश में कुल मिलाकर फिलहाल की लू की स्थिति नहीं बन रही यानी कि फिलहाल चंद दिनों के लिए लू से राहत का माहौल रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन में 22 मार्च को प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं धूप निकलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का आसार जताया गया है।

इसके साथ ही पूर्वी यूपी में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही तेज झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

वाराणसी समेत पूर्वी यूपी का मौसमी मिजाज…

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के निचले स्तरों पर सक्रिय होने और चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य स्तरों में एक ट्रफ के रूप में जारी है। ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार भी निचले स्तरों में दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो
अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो

IMD की माने तो शनिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

वहीं 23 मार्च से प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से का मौसम साफ रह सकता है। साथ ही 24, 25, 26 और 27 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

वहीं वाराणसी बीएचयू में 22℃, बलिया में 20℃, नजीबाबाद में 12℃, गोरखपुर में 20.8℃, लखीमपुर खीरी में 21℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 36.7℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वाराणसी बीएचयू में 36.6℃, हरदोई में 33.5℃, बाराबंकी में 34.5℃, अलीगढ़ में 32.8℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो
अस्थिर मौसमी मिजाज की सांकेतिक फोटो

IMD ने फिलहाल लू न चलने की जताई है संभावना…

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। IMD का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

26 मार्च तक यह 37 और 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। पश्चिमी और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में पारा उछला है और कुछ राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है, लेकिन लू से अभी राहत है।

महाराष्ट्र, गुजरात, आंतरिक ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। देश के कुछ हिस्सों में मार्च के दूसरे हफ्ते में लू ने दस्तक दे दी थी, पर अब कुछ दिनों तक लू से निजात मिलती दिख रही है।

अगले चार से पांच दिनों में देश के किसी भी हिस्से में लू नहीं चलेगी। IMD के अनुसार 21 से 23 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

अरुणाचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश व जमकर बर्फबारी होने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान असम,मेघालय, मणिपुर,  नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बरसात का दौर जारी रहेगा।

 बिजली कड़कने की सांकेतिक फोटो
बिजली कड़कने की सांकेतिक फोटो

कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ ही ओलावृष्टि की भी है आशंका

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के इसी बुलेटिन में कहा गया है कि इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों और राज्यों में मौसमी मिजाज और तेवर तनिक अलग हैं। एक साथ कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवाएं और बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि के भी हालात बने हुए हैं।

24 मार्च तक नए विक्षोभ के भी आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर के ओडिशा, दक्षिण में केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बादलों के गरजने और बारिश का पूर्वानुमान है। इसी तरह दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार सक्रिय है जिससे बिजली गिरने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश और बिजली गिरने का दौर चलता रहेगा। 22 और 23 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम की सांकेतिक तस्वीर
मौसम की सांकेतिक तस्वीर

इसी तरह 22 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,  पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों तथा बिहार में ओलावृष्टि होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ के ऊपर बने चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक रुक-रुक कर मध्यम से तेज हवाएं चल रही हैं।

इसके कारण 22 से 24 मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ यनम और रायलसीमा में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसी के साथ अगले पांच दिनों के दौरान केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश तथा बिजली कड़कने का दौर चलता रहेगा। तेलंगाना में कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img