Palamu Mafia : माफिया राज! छापेमारी के लिए गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 जख्मी…

Palamu Mafia : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा में शनिवार रात वन विभाग की टीम पर अचानक माइनिंग माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में वन विभाग के पांच कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

Big News : हो जाइए तैयार! भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच Ranchi में इस दिन खेला जाएगा वनडे मैच… 

Palamu Mafia : अवैध माइनिंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई से जुड़ा है मामला

मामला अवैध माइनिंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई से जुड़ा है। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह हमला तब हुआ जब वन विभाग की टीम अवैध माइनिंग के खिलाफ छापेमारी के लिए बसडीहा गांव में पहुंची थी। माफियाओं ने वनकर्मियों को पहले बंधक बनाया और फिर उनके साथ मारपीट की। बंधक बनाने के बाद माफिया भागने में सफल रहे और दो ट्रैक्टरों को लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर… 

यह इलाका अति नक्सल प्रभावित माना जाता है और यहां की परिस्थितियां बेहद कठिन हैं। हमले में घायल होने वाले जवानों में वनपाल सरसीज उरांव, वनरक्षी आशुतोष कुमार, लक्ष्मीकांत पांडेय, पंकज कुमार और वनपाल राकेश रोशन शामिल हैं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Band के दौरान कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं-सिटी एसपी की चेतावनी… 

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस हमले के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर इलाके में एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया है, ताकि माफियाओं को पकड़ा जा सके। पुलिस ने बताया कि माइनिंग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस हमले ने क्षेत्र में माफिया गतिविधियों और नक्सलियों के बीच गहरे संबंधों को उजागर किया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Suicide : युवक ने फांसी लगाकर कर ली जिंदगी खत्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप… 

प्रशासन ने वादा किया है कि जल्द ही इन अवैध गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और अपराधियों की तलाश में टीम जुट गई है। घायल वनकर्मियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्हें जल्द ही इलाज के बाद घर भेजे जाने की संभावना है।

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

 बिहार के पश्चिम चंपारण के किशन कुमार ने मर्चा चूड़ा के कारोबार से देश-विदेश में पहचान बनाई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 10 लाख रुपये...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...