Commercial Advertisment

Breaking : Bihar Board 10th Result हुआ जारी, 82.11 फीसदी छात्र हुए पास

पटना : Bihar Board 10th Result –  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं के 15.88 लाख छात्रों का इंतजार आज यानी 29 मार्च को खत्म हो गया। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया। कुल 82.11 फीसदी छात्र पास हुए है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 छात्र बैठे थे, इनमें से कुल 12 लाख 89 हजार 294 छात्र पास हुए हैं। दोपहर 12 बजे बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी परीक्षा फल का परिणाम घोषित किया। बिहार बोर्ड में इतने फीसदी बच्चे पास हुए।

Bihar Board 10th Result :

आपको बात दें कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जैसी डिटेल्स तैयार रखें। अगर आपको रोल नंबर याद नहीं है तो एडमिट कार्ड में चेक कर लें। स्टूडेंट्स बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर पाएंगे।

यह भी देखें :

मैट्रिक टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 में 123 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस बार छात्रों से ज्यादा छात्राओं का पास प्रतिशत ज्यादा बेहतर रहा है।

10th Result 1 22Scope News

10वीं में 82.11 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) वार्षिक बोर्ड परीक्षा का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.11 फीसदी रहा है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 छात्र बैठे थे, इनमें से कुल 12 लाख 89 हजार 294 छात्र पास हुए हैं।

मैट्रिक के पहले टॉपर को मिलेंगे 2 लाख नगद

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले साल टॉपर्स को दी जाने वाली इनामी राशि को इस बार दोगुना कर दिया गया है। अब 10वीं कक्षा के टॉप करने वाले छात्रों को पहले से कहीं ज्यादा पुरस्कार मिलेगा। इस साल जो छात्र पहला स्थान हासिल करेंगे, उन्हें दो लाख रुपए की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें एक लैपटॉप, सम्मान पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

10th Result 2 22Scope News

2 लड़कियों और एक लड़के ने किया टॉप, 489 नंबर

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार तीन स्टूडेंट्स टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन वर्मा ने टॉप किया है। तीनों स्टूडेंट्स ने 489 नंबर हासिल किए हैं।

यह भी पढ़े : बिहार बोर्ड Result : आज छात्रों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आ रहा है रिजल्ट

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में झारखंड से हजारों...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...