वक्फ मामले में JDU हमारे साथ, गुलाम गौस का तन कहीं तो मन…, भाजपा ने JDU MLC पर साधा निशाना…

पटना: बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने वाला है और इसको लेकर पूरे देश में सियासत पूरे तूफान पर है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर एक तरफ जहां पक्ष विपक्ष सभी ने अपनी पार्टी के सांसदों के लिए व्हीप जारी कर लोकसभा में उपस्थित रह कर वोटिंग करने का निर्देश जारी किया है वहीं दूसरी तरफ बयानबाजी का भी दौर उफान पर है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष लगातार विरोध तो कर ही रहा है सत्ता पक्ष के दलों में भी कहीं न कहीं विरोध का स्वर उठता हुआ दिखाई दे रहा है। JDU JDU JDU 

इसी कड़ी में केंद्र सरकार में मजबूत सहयोगी दल जदयू के दो नेताओं ने वक्फ के विरोध में अपनी आवाज उठाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ने की अपील की। वक्फ संशोधन बिल के विरोध में जदयू के एमएलसी गुलाम गौस ने भी आवाज उठाई है। गुलाम गौस के बयान के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गई है। गुलाम गौस ने सीधे शब्दों में जदयू को नसीहत दी है कि जदयू को इस बिल का विरोध करना चाहिए। गुलाम गौस के बयान के बाद अब भाजपा ने जम कर हमला किया है। JDU JDU 

JDU MLC बोल रहे RJD की भाषा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने न्यूज़ 22स्कोप से खास बातचीत में कहा कि गुलाम गॉस जैसे लोगों का टन कहीं तो मन कहीं और रहता है। गुलाम गौस जदयू के सदस्य हैं लेकिन वे राजद की भाषा बोल रहे हैं। राजद ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर दुष्प्रचार किया है और अभी भी राजद भ्रम फ़ैलाने में लगी हुई है। केंद्र की सरकार इस मामले में पूरी तरह पारदर्शिता बारात रही है और गरीब शोषित मुस्लिम लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देने की कोशिश कर रही है।

गुलाम गौस ने भी राजद की भाषा कही है लेकिन जदयू के आधिकारिक प्रवक्ता और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में बयान दिया है। इस मामले में जदयू हमारे साथ है और लोकसभा में यह बिल पास भी होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   CM खेल ज्ञानोत्सव 2025: अंबर सिन्हा और ईशान भूषण की जोड़ी ने मारी बाजी

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...