गाइडलाइन जारी होने पर बोले दीपक प्रकाश- राज्य सरकार बचाव की तैयारी पर जारी करे श्वेतपत्र

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आपदा प्रबंधन द्वारा केवल कुछ पाबंदियों से कोरोना का समाधान नहीं होगा बल्कि स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं भी महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी लहर में राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लोगों को डराने वाली रही है. पहली और दूसरी लहर में पाबंदियों के बावजूद संक्रमण बढ़ता गया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कमी के कारण ही अधिकांश जाने गई थी. उन्होंने कहा कि आज भी सरकार संक्रमण पर गंभीर नहीं दिख रही. सरकार ने टीकाकरण पर गंभीरता नहीं दिखाई है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि आज यह प्रमाणित हो चुका है कि टीका का दोनों डोज लेने वालों पर संक्रमण का असर कम हो रहा है. आज भी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केवल केंद्र सरकार पर अपनी जिम्मेवारी डालकर पल्ला झाड़ रही है. डेढ़ वर्षों से जांच मशीन पर अलग-अलग बयान देने वाले सरकार के मंत्री फ्री टीका देने की घोषणा की तरह जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन को भी केंद्र सरकार के ऊपर छोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि मंत्री कोरोना इलाज को आयुष्मान योजना के माध्यम से इलाज को लेकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. सरकार पाबंदियों की गाइड लाइन के साथ राज्य सरकार द्वारा कोरोना के इलाज को लेकर पूरे राज्य में की गई व्यवस्थाओं पर श्वेतपत्र जारी कर जनता को बताएं कि सरकार ने कितनी और कैसी व्यवस्था कोरोना से जंग के लिये खड़ी की है. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पिछली बार का अनुभव बड़ा कड़वा रहा है, जिसमें जारी हेल्पलाइन नंबर को उठाने वाले लोग तक नहीं थे. राज्य की जनता भगवान भरोसे संकट से जूझती रही.

रिपोर्ट : मदन सिंह

जेपीएससी अभ्यर्थियों के साथ सरकार ने किया विश्वासघात- देव शरण भगत

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...