Dhanbad Crime : बाइक सवार अपराधियों ने महिला से की चेन छिनतई, पुलिस जांच में जुटी….

Dhanbad Crime : सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम बिहार में एक महिला से चेन छिनतई की घटना सामने आई है। भुक्तभोगी महिला पिंकी कुमारी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राम मंदिर जा रही थीं, तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Viral Video : हद कर दी पार! प्रेमी ने सूटकेस में छिपाकर गर्लफ्रेंड को पहुंचाया बॉयज हॉस्टल फिर जो हुआ… 

Dhanbad Crime : जांच में जुटी पुलिस
Dhanbad Crime : जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad Crime : मंदिर जाने के क्रम में महिला से छिनतई

पिंकी कुमारी ने मीडिया को बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अकेली मंदिर जा रही थीं। जैसे ही वह कुसुम बिहार के पास पहुंचीं, दो युवक अचानक बाइक से आए और झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली। उन्होंने बताया कि एक अपराधी ने लाल गमछा लपेट रखा था जिससे उसका चेहरा ढंका हुआ था। घटना के बाद दोनों आरोपी बलियापुर रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप की ओर तेजी से भाग निकले।

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती महिला
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती महिला

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : जली हुई युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका… 

पिंकी कुमारी ने तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के कुछ लोगों ने भागते हुए अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली… 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फुटेज में बाइक और संदिग्धों की हल्की झलक मिली है, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सरायढेला पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोग इस घटना से डरे हुए हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...

39 हजार टन मछलियों का निर्यात, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में...

पटना : बिहार मछली उत्पादन में न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि निर्यात की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img