स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में रिम्स शासी परिषद की बैठक जारी, इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

रांची. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में आज रिम्स शासी परिषद की बैठक हो रही है। यह बैठक रिम्स के प्रशासनिक भवन में हो रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में कुल 28 एजेंडों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हो रही है। इस बैठक में स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी के अलावा स्वास्थ सचिव, कांके विधायक सुरेश बैठा, रिम्स निदेशक सहित अन्य सदस्य शामिल है।

रिम्स शासी परिषद की बैठक

बताया जा रहा है कि रिम्स शासी परिषद की बैठक में रिम्स में कैंसर मरीजों को लेकर पीपीपी मोड पर पैट स्कैन मशीन स्थापित करने और थैलियम स्कैन को स्थापित करने का पर चर्चा होगी। 100 डॉक्टरों की पदोन्नति और रिजल्ट को प्रकाशित करने पर निर्णय लिया जाएगा। एनेस्थीसिया विभाग में पीडीसीसी व पीडीएएफ कोर्स शुरू करने और टेक्नीशियन के 80 पद सजृन करने का फैसला लिया जाएगा।

इन पर भी लिया जाएगा निर्णय

वहीं रिम्स में संचालित हेल्थ मैप और मेडॉल के लंबित विपत्रों के भुगतान पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही एमआरआइ की दूसरी मशीन और लीनियर एक्सीलेटर मशीन की खरीदारी पर भी निर्णय होगा। साथ ही परिचारिका महाविद्यालय में एमएससी कोर्स शुरू करने निर्णय लिया जाएगा। इडिम्ड यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया जाएगा।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...