डिप्रेशन में आकर शिक्षक नें फांसी लगाकर किया आत्महत्या

जहानाबाद : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप किराए के मकान में रह रहे एक सरकारी शिक्षक ने फांसी के फंदे पर झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिक्षक 32 वर्षीय अभिषेक कुमार परसबिगहा थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी बताए जाते हैं। वह सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोनवां में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वे शहर के गांधी मैदान के समीप अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

पत्नी और बच्चे घर में ही थे। सभी लोग सोए हुए थे

आपको बता दें कि गुरुवार की रात भी पत्नी और बच्चे घर में ही थे। सभी लोग सोए हुए थे इसी बीच वह एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मृतक के स्वजन का कहना है कि उन्हें बार-बार प्रतिनियुक्ति पर कार्यालय में भेज दिया जाता था। जिसके कारण वे मानसिक रूप से इधर कुछ दिनों से असहज रह रहे थे। फिलहाल घटना का कारण यही बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जांच पड़ताल के उपरांत हीं आत्महत्या का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। इधर, उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : सब्जी की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक…

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...