Advertisment

यात्री Bus से भी होती है मादक पदार्थों की तस्करी, गांजा और शराब…

नवादा: बिहार में अवैध शराब कारोबार के साथ ही अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नवादा के के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित जांच चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर चितरकोली चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक यात्री बस से करीब 8.5 किलो गांजा और विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। Bus Bus Bus 

मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि झारखंड की तरफ से बिहार आने वाली सभी वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। इसी कड़ी में एक यात्री बस में जांच के दौरान एक युवक के पास से 5 बंडल में करीब साढ़े 8 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपनी पहचान नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के भीम बिगहा गांव निवासी कृष्णा यादव के पुत्र गांगुली कुमार के रूप में बताया। Bus Bus Bus 

यह भी पढ़ें – WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया को रखना चाहिए ध्यान…

उसने बताया कि यह गांजा रांची में एक व्यक्ति ने तांबा का तार कह कर दिया था और वह उसे नवादा के मिर्जापुर मोहल्ला निवासी संटू कुमार को देना था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के बयान के आधार पर संटू के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ उत्पाद विभाग की टीम ने एक अन्य बस से मधुबनी जिला के लखनौर गांव निवासी अवकाश कुमार को एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डांसर की मौत…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Kargil Vijay Diwas 2026: शहीदों के सपनों को साकार करना ही...

कारगिल विजय दिवस पर बिहारशरीफ में आयोजित समारोह में मंत्री श्रवण कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा, शहीदों के सपनों को साकार करना...

US Triple-C 2026 Winners: एरिक अगार्ड और रूपर्ट मॉरिश बने अंतरराष्ट्रीय...

US Triple-C 2026 और Canada Triple-C 2026 के विजेताओं की घोषणा। एरिक अगार्ड और रूपर्ट मॉरिश बने ओवरऑल चैंपियन। बिहार फाउंडेशन और बिहार पर्यटन...

Kargil Vijay Diwas  Marathon: रांची से बचरा तक 50 KM दौड़कर...

कारगिल विजय दिवस पर सीसीएल के अमोलकांत मिश्रा और विजय बेदिया ने रांची से बचरा तक 50 किलोमीटर मैराथन दौड़ पूरी कर वीर शहीदों...