Commercial Advertisment

हिंदू-मुस्लिम करना BJP का प्रोपेगेंडा है, पटना पहुंचे बिहारी बाबू ने बिहार की राजनीति पर…

हिंदू-मुस्लिम करना BJP का प्रोपेगेंडा है, पटना पहुंचे बिहारी बाबू ने बिहार की राजनीति पर...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार की शाम पटना पहुंचे। पटना में एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जबरदस्त रूप से हमलावर दिखे तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए भी दिखे। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब शत्रुघ्न सिन्हा से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंसा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि हिंदू मुस्लिम क्या है, वहां सभी भारतीय रह रहे हैं। BJP BJP BJP BJP BJP 

गोदी मीडिया इस मामले को कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ा कर दिखा रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वहां तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें एक पिता पुत्र हैं तो एक मुस्लिम। हिंदू मुस्लिम कर भ्रम फैलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का प्रोपेगेंडा है और गोदी मीडिया इसे ही बढ़ा चढ़ा कर दिखा रही है। अभी जब दुःख का समय है तो वहां मरहम लगाना चाहिए तो ये लोग उसे और भड़का रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Buxar में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा…

इस दौरान पश्चिम बंगाल में मिथुन चक्रवर्ती के द्वारा राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने की मांग पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ठहाके लगाते हुए कहा कि वे मेरे अच्छे दोस्त हैं। वे एक बेहतर कलाकार हैं वे कोई राजनीतिज्ञ नहीं है। वे राजनीति में गहराई से रूचि रखते नहीं हैं उन्हें लाया गया था वह भी उन्हें बाद में किसी कारण से छोड़ना पड़ा था।

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की राजनीति से जुड़े सवालों से बचते नजर आये। हालांकि इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के केंद्र की राजनीति छोड़ कर बिहार की राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि यह तो बेहतर पहल है। किसी भी पार्टी के नेता अगर बिहार की तरक्की के लिए बिहार आते हैं तो उनका निश्चित रूप से स्वागत होना चाहिए। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन में बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव को समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने को लेकर ख़ुशी जताई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया को रखना चाहिए ध्यान…

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...