Jamui में अवैध खनन के विरोध में धरना प्रदर्शन, लोगों ने कहा...
Google पर 22Scope चुनेंजमुई: जमुई में अवैध खनन के विरोध में स्थानीय वन पर्यावरण एवं नदी संरक्षण समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व प्रमुख श्रवण यादव ने की वहीं संचालन नव युवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर ने किया। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन दिनों जिले में अवैध खनन का सिलसिला काफी जोरों पर है। Jamui Jamui Jamui Jamui
अवैध खनन की वजह से जाल माल की काफी हानि हो रही है लेकिन संवेदक सिमांचल क्षेत्र से बाहर जा कर बालू का खनन कर रहे हैं। खनन के लिए सरकार द्वारा जारी मापदंड में साफ निर्देश दिया गया है कि अधिकतम तीन फीट का गड्ढा किया जा सकता है लेकिन संवेदक दस गुना अधिक तीस फीट तक का गड्ढा किया जा रहा है। इस दौरान वन पर्यावरण नदी बचाव समिति के संयोजक कुणाल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और बालू माफिया के सांठगाँठ से बालू खनन का सिलसिला काफी जोरों पर है।
यह भी पढ़ें – BJP कांग्रेस को बदनाम करने के लिए रच रही है साजिश, ED को…
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है बालू के अवैध खनन पर अतिशीघ्र लगाम लगाया जाए और जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान गौरव सिंह राठौड़ ने कहा कि बहुत ही जल्द दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों एक युवक जफ्फार अंसारी की मौत गड्ढे में डूब कर हो गई थी। इस दौरान लोगों ने कुछ गाड़ियों में आग लगा दी थी और निर्दोष लोगों को फंसा दिया था जबकि आग लगाने में बालू माफियाओं का ही हाथ था।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- नवनिर्मित Schools के भवन का हो त्वरित हस्तांतरण, बैठक में सचिव ने दिए कई निर्देश…
जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट
Highlights



















