Giridih : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह का निधन…

Giridih : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह का निधन हो गया. तिलकधारी सिंह 87 वर्ष के थे. पिछले इसी 8 अप्रैल से उनकी तबीयत खराब थी और वे शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती थे. सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली. पूर्व सांसद के निधन की जानकारी उनके पुत्र किशोर सिंह ने दी. तिलकधारी गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत चतरो के रहने वाले थे. 8 जनवरी 1938 को उन्होंने जन्म लिया था.

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

तिलकधारी प्रसाद सिंह बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1962 में शिक्षक बने और चकाई हाई स्कूल में सेवा दी. 1968 में वे पहली दफा मुखिया का चुनाव लड़े और जीते भी. इसके बाद वे जिला परिषद का अध्यक्ष बने. जिले में सरकारी स्कूलों को खुलवाने में उनका विशेष योगदान रहा.

ये भी पढ़ें- Breaking : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान, इस दिन ले लूंगा राजनीति से संन्यास…

Giridih : 1977 में तिलकधारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने

1980 में धनवार विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया और वे विधायक निर्वाचित हुए. 1984 में सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया और उन्होंने जीत दर्ज की. दूसरी दफा 1999 में वे कांग्रेस के टिकट पर कोडरमा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- Bokaro Encounter : विवेक मांझी सहित साथ 8 नक्सलियों का मारा जाना झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक जीत-एडीजी ऑपरेशन… 

वहीं उनके बाद राजनीतिक विरासत तिलकधारी सिंह के पुत्र धनंजय सिंह संभाल रहे हैं और धनंजय सिंह वर्तमान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं. वहीं बता दें कि उनके निधन से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं और शोक संवेदना व्यक्त की है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...