कल नमो भारत Rapid Rail को पीएम दिखायेंगे हरी झंडी, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Rapid Rail प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को बिहार दौरा। मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर 13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात। ‘अमृत भारत’ और ‘नमो भारत’ रैपिड रेल को दिखाएंगे हरी झंडी। बिहार में ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान। हथुआ में आधुनिक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की रखेंगे आधारशिल

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आएंगे, जहां वे मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की कई सौगातें भी देंगे। Rapid Rail Rapid Rail Rapid Rail Rapid Rail

13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

इस दौरान प्रधानमंत्री न सिर्फ विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में लगभग 340 करोड़ रुपये की लागत से रेल अनलोडिंग सुविधा वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इससे आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने और थोक एलपीजी परिवहन की दक्षता में सुधार करने में मदद मिलेगी। Rapid Rail Rapid Rail Rapid Rail

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack: CCS की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, 48 घंटे के अंदर….

क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री 1,170 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत बिहार में बिजली क्षेत्र में 5,030 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

‘अमृत भारत’ और ‘नमो भारत’ Rapid Rail को दिखाएंगे हरी झंडी

देश भर में रेल संपर्क को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री सहरसा और मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर और पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल और पिपरा और सहरसा तथा सहरसा और समस्तीपुर के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह सुपौल-पिपरा रेल लाइन, हसनपुर-बिथान रेल लाइन और छपरा और बगहा में दो 2-लेन रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। वह खगड़िया-अलौली रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack : कई मोर्चों पर घिरते मोदी

महिलाओं और ग्रामीण विकास को बढ़ावा

इसके साथ ही प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बिहार के 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत लगभग 930 करोड़ रुपये का लाभ वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री पीएमएवाई-ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र भी सौंपेंगे और देश भर के 10 लाख पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को किस्तें भी जारी करेंगे। वह बिहार में 1 लाख पीएमएवाई-जी और 54,000 पीएमएवाई-यू घरों के गृह प्रवेश के अवसर पर कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा बिहार के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसमें बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, रेलवे, आवास और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Pahalgam आतंकी हमला: जम्मू कश्मीर से लौटने के बाद गांव आने वाले थे मनीष, नाना ने कहा…

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...