नशीली दवाओं के दुरुपयोग व पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2015 जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा एनडीपीएस एक्ट और नालसा की ओर से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के उन्मूलन के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2015 के तहत श्री कृष्ण जुबिली लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में संचेतना-सह-विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह, विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट अमित कुमार सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी के अलावे श्री कृष्ण जुबिली लॉ कॉलेज के अध्यक्ष उज्जवला मिश्रा और निदेशक जयंत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के अलावे 400 कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Goal 5 22Scope News

छात्रों द्वारा नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभाव विषय पर एक नाट्य मंचन किया गया

विधि कॉलेज के छात्रों द्वारा नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभाव विषय पर एक नाट्य मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से परिवार और समाज को होने वाले नुकसान के अलावे सरकार द्वारा चलाये गए कानून के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम के मूल उद्देश्य को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से अपील कि वे न सिर्फ खुद को इस बुराई से बचा कर रखें बल्कि देश और समाज को सशक्त बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएं। उन्होंने नशीली दवाओं और नशीले पदार्थों के सेवन, दुष्प्रभावों और उससे होने वाले सामाजिक आर्थिक पतन के प्रति भी छात्रों को सचेत किया।

नशा, अल्कोहल और ड्रग्स से बच्चों के साथ-साथ गांव में भी बुजुर्ग लोग इसके शिकार हो रहे हैं

वहीं इसके जी लॉ कॉलेज के अध्यक्ष उज्जवला मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नशा, अल्कोहल और ड्रग्स से बच्चों के साथ-साथ गांव में भी बुजुर्ग लोग इसके शिकार हो रहे हैं। इन्हें जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही सरकार द्वारा चलाए गए कानून के मुताबिक नशा से ग्रसित व्यक्ति को नशा मुक्त भी हो सकते हैं।विधि के छात्र जागरूकता कार्यक्रम चलाने में सहयोग करेंगे।

यह भी देखें :

महत्वपूर्ण कार्य अकेले जिला विधिक सेवा प्राधिकार का नहीं बल्कि हम सब का उत्तरदायित्व है

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की बातों को आगे बढ़ाते हुए छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर एक छात्र नशीली दवाईयों/पदाथों के खिलाफ जनजागरण एवं समाज को सचेत करने में व्यक्तिगत रूप से समाज को दिशा दिखाने का काम करेगे। यह महत्वपूर्ण कार्य अकेले जिला विधिक सेवा प्राधिकार का नहीं बल्कि हम सब का उत्तरदायित्व है।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, दलित बस्ती में लगी भीषण आग, चार बच्चे जिंदा जले, कई लापता…

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...