पटना: IIBM पटना में BBA, BCA और MBA के छात्रों ने MBA 1986-88 बैच के एलुमनाई के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन में भाग लिया। देश के विभिन्न शहरों से आए एलुमनाई ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इनमें प्रमुख नाम रहे राजन पेंटल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, यस बैंक, मुंबई), अमर जायसवाल (महासचिव, BIA, पटना), बिनय कुमार सिंह (असिस्टेंट डायरेक्टर (एडमिन), NIELIT, पटना) के साथ-साथ कई कंपनियों के सीईओ और फाउंडर जैसे राजेश कुमार, विवेक कुमार, अजय कुमार (चंडीगढ़), शिव कुमार (बैंगलोर), मोहित (दिल्ली), रमेश पेरिवाल (कोलकाता) और जॉय चौधरी (कोलकाता) शामिल रहे।
यह अवसर सभी एलुमनाई और फैकल्टी सदस्यों के लिए 37 वर्ष पुराने सुनहरे पलों को पुनः जीने जैसा था। सभी एलुमनाई ने छात्रों को एक साझा संदेश दिया कि अपने विकास के लिए विज़न और पैशन जरूरी है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि छात्र खुद को किसी भौगोलिक क्षेत्र या एक निश्चित जॉब रोल तक सीमित न करें, बल्कि जो भी अवसर सबसे पहले मिले, उसे तुरंत पकड़ें।

यह भी पढ़ें-11 दिनों में दूसरी बार बिहार आयेंगे PM, विपक्ष ने कहा ‘बिहार में ही रहें लेकिन…’
सेशन के दौरान एलुमनाई सदस्यों द्वारा IIBM पटना के 2025 सत्र के एडमिशन बुलेटिन का भी विमोचन किया गया, जो संस्थान के भविष्य के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एलुमनाई ने सराहना की कि IIBM पटना ने समय के साथ खुद को विकसित किया है और छात्रों को आज ऐसे संसाधन और सुविधाएं मिल रही हैं, जो देश के प्रमुख संस्थानों के स्तर की हैं। सेशन के दौरान ग्रुप एडवाइज़र प्रो ए के नायक ने एलुमनाई का सम्मान किया और ग्रुप डायरेक्टर प्रो (डॉ) रोहित सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– सबसे बड़ी घोटालेबाज पार्टी भी RJD को बता रही महान घोटालेबाज, मंत्री जनक राम ने कहा…



















