Commercial Advertisment

IIBM एवं डॉ ज़ाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

IIBM एवं डॉ ज़ाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट ने मनाया 47वां स्थापना दिवस। IIBM-ZHI Idol 2025: प्रतिभा, सम्मान और एकजुटता का भव्य उत्सव

पटना: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (IIBM) और डॉ. ज़ाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट (ZHI) पटना ने संयुक्त रूप से अपना 47वां स्थापना दिवस और IIBM-ZHI Idol 2025 का तीसरा संस्करण बड़े ही उत्साह, जोश और गरिमा के साथ ज्ञान भवन ऑडिटोरियम में मनाया। समारोह की शुरुआत गणमान्य अतिथियों, फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ और विद्यार्थियों के हार्दिक स्वागत से हुई। यह दिन विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए भी भावुक विदाई का अवसर था, जो BCA, BBA, BAJMC, B.Voc (MLT और Radiology), MA in Mass Communication और PGDM-MBA जैसे कोर्स से इस वर्ष संस्थान से स्नातक हो रहे हैं।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक स्व प्रो (डॉ) उत्तम कुमार सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिनका सपना था हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पहुँचाना, वह भी सुलभ रूप में। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम की शुरुआत शुभ गणेश वंदना से हुई, जिसे BCA प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा राज ने प्रस्तुत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन समारोह हुआ, जिसमें संस्थान के मानद महानिदेशक प्रो डॉ समीर कुमार सिंह, समूह सलाहकार प्रो डॉ अक्षम कुमार नायक, वरिष्ठ निदेशक प्रो गौरी शंकर पांडेय, वरिष्ठ निदेशक प्रो डॉ रचना चौहान, निदेशक प्रो गणेश पांडेय, निदेशक प्रो विनय कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो फजल अहमद, डीन प्रो डॉ ज्योत्सना राय शामिल हुए।

समूह निदेशक प्रो (डॉ) रोहित सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण था एक भावुक वीडियो ट्रिब्यूट, जिसमें छात्रों की संस्थान के साथ जुड़ी सुनहरी यादों को प्रदर्शित किया गया। इस वीडियो को प्रिंस राज द्वारा खूबसूरती से संपादित किया गया था। IIBM-ZHI Best Performer Awards के तहत विभिन्न कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता के लिए सम्मानित किया गया:

IIBM से

  • BCA: राखी कुमारी (Ms. IIBM), राकेश कुमार (Mr. IIBM)
  • BBA: रिया झा (Ms. IIBM), दिव्यांश गोलवारा (Mr. IIBM)
  • PGDM-MBA: तसनीम (Ms. IIBM), शुभम सिंह (Mr. IIBM)

ZHI से:

  • B.Voc (MLT): आभा, रजनीश कुमार
  • B.Voc (Radiology): खुशबू, मो. मुश्शाहिद हुसैन
  • BBA: अद्विती कुमारी, साकेत सत्यार्थी
  • BCA: रिया प्राशर, मो. जर्जू
  • पत्रकारिता: रागिनी शर्मा (BAJMC)
  • आयुष तिवारी (MAMC)

IMG 20250718 WA0080 scaled 22Scope News

साथ ही, Outstanding Contribution Awards 2025 के माध्यम से 25+ फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने छात्रों की सफलता और संस्थान की गुणवत्ता के लिए विशेष योगदान दिया। मंच पर पूरे जोश के साथ 50 से अधिक शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं जिनमें गायन, नृत्य, नाटक, शायरी और बहुत कुछ शामिल था। “Vocal for Local” अभियान के तहत, पटना के लोकप्रिय Patna Inc Band ने धमाकेदार प्रस्तुति दी और दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायकों की टीम ने किया

  • प्रो (डॉ) रचना चौहान
  • प्रो (डॉ) ज्योत्स्ना राय
  • प्रो (डॉ) विनय कुमार सिंह
  • प्रो फज़ल अहमद

सहयोगकर्ताओं का आभार

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कई पार्टनर और वेंडर का भी अहम योगदान रहा। संस्थान ने निम्नलिखित का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया:

  • आयुषी मीडिया
  • क्रिएटिव इम्प्रिंट्स
  • नोवेल्टी आर्ट्स
  • लिविंग स्टाइल
  • परफेक्ट ग्राफिकोज़
  • चंदा फर्नीचर्स
  • एपिक वेंचर्स
  • एमसी – मानसी

साथ ही, 30+ वॉलंटियर्स को भी उनके समर्पित और निःस्वार्थ प्रयासों के लिए Certificate of Appreciation देकर सम्मानित किया गया।

अंतिम पड़ाव – विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों और विजेताओं के सम्मान के साथ हुआ। सभी विजेताओं को मंच पर बुलाकर निर्णायकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस उत्सव में ऊर्जा, एकता और उमंग का जो वातावरण बना, वह संस्थान के मूल उद्देश्य – “सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा” की प्रेरणा को और मजबूत कर गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मालदा टाऊन से लखनऊ अमृत भारत ट्रेन का मुंगेर में भव्य स्वागत, एडीआरएम ने दिखाई हरी झंडी…

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...