Advertisment

जहानाबाद बाल सुधार गृह से 2 बाल अपराधी फरार

Jehanabad- साईं मंदिर स्थित बाल गृह सुधार में दो बाल अपराधी दीवार छलांग कर          चलते बने. बाल अपराधियों की यह पूरी कार्रवाई कोई फिल्मी ड्रामे से कम नहीं थी. उनकी ओर से बाथरुम जाने की बात कही गई.

भला इस पर किस को आपति होती. लेकिन वह तो बाथरुम नहीं जाकर चुपचाप दीवार को ही  छलांग मार गए.  उस वक्त बाल अपराधियों को खाना खिलाया जा रहा था.  बाद में जब बच्चों की गिनती की जाने लगी तब इसकी जानकारी मिली की बाल सुधार गृह में दो बच्चे कम है.

तत्काल इस मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी गई.  पुलिस द्वारा बच्चों की  खोज की जाने लगी, पुलिस ने एक बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की खोज अभी भी जारी है.

यहां यह बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी दो बार बच्चे फरार हो चुके है, लेकिन पुलिस ने इससे सबक नहीं लिया.

इस मामले में अधीक्षक का कहना है कि बाल गृह सुधार में कुछ कमियां है, वरीय पदाधिकारी को इस कमियां को अवगत कराते हुए पत्र लिखा गया है. जल्द ही सुधार गृह की कमियां को खत्म कर दिया जाएगा.  वैसे हर बार जब बाल अपराधी फरार होते हैं तब तकरीबन यही जानकारी दी जाती है. लेकिन कुछ बदलता नहीं

Nirsa- लाखों रुपये के केबल लूट ले गये अपराधी

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC आंदोलन पर सरकार की पहल, आज...

जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने वार्ता की पहल की है। गुरुवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल...