STF और अपराधी के साथ मुठभेड़, हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार

मोकामा : बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना और मोकामा थाना के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि दियारा इलाके में एसटीएफ की टीम अपराधियों को पकड़ने गई थी, इस दौरान एसटीएफ को मुठभेड़ का सामना करना पड़ा। वहीं एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से पुलिस ने दो रायफल, एक देशी कट्टा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पकड़े गए अपराधियों से मोकामा थाने में पूछताछ की जा रही है। कई और अपराधियों की पकड़े जाने की सूचना मिल रही है।

Goal 2 22Scope News

भीषण मुठभेड़ के बाद 2 मोस्टवांटेड अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ ने मोकामा और पंडारक पुलिस के सहयोग से मेकरा दियारा में एक भीषण मुठभेड़ के बाद दो मोस्टवांटेड अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ ने गंगा दियारा में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। जवाब में पुलिस ने मोर्चा थाम लिया और आत्म रक्षार्थ फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग से घबराकर अपराधी भाग खड़े हुए, लेकिन मुकेश राय और अर्जुन राय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो राइफल, एक देश कट्टा, 53 राउंड गोली, 10 खोखा, एक मिस फायर गोली और दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी।

STF और अपराधी के साथ मुठभेड़, हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार
STF और अपराधी के साथ मुठभेड़, हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : कपड़े के बड़े दुकानदार से मांगी गई पांच लाख रुपए की रंगदारी…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...