मद्य निषेध विभाग के Driver ने सुल्तानगंज थाना की पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप…

भागलपुर: भागलपुर के सुल्तानगंज थाना की पुलिस पर मद्य निषेध विभाग के एक चालक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में मद्य निषेध विभाग के चालक राहुल ने कोर्ट में नालसी मुकदमा दर्ज करते हुए सुल्तानगंज थाना के तीन एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपने शिकायत में बताया कि बीते 25 अप्रैल को वार्ड संख्या 1 के रहने वाले डब्लू राजहंस के घर में चोरी हुई थी जिसमें पीड़ित ने सुल्तानगंज थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था। Driver  Driver  Driver  Driver 

यह भी पढ़ें – पटना में EOU ने दबोचा ED के दो फर्जी अधिकारी, डॉक्टर से 5 करोड़…

पीड़ित ने बताया कि 29 अप्रैल की रात सुल्तानगंज थाना की पुलिस उनके घर पहुंच कर पूछताछ के नाम पर उन्हें थाना ले गई और चोरी में अपनी संलिप्तता होने की बात स्वीकार करने दबाव बनाया। चोरी मामले में अपराध स्वीकार नहीं करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे बांध कर उसके तलवों पर 100 से अधिक डंडे मारे और फिर पीआर बांड बनवा कर उन्हें छोड़ दिया। बाद में उसकी तबियत खराब होने लगी जिसके बाद वह इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती हुआ। वहीं मामल में सुल्तानगंज थाना के थानाध्यक्ष ने मारपीट के आरोप को ख़ारिज कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  2 दिनों के Siwan दौरे पर हैं हाई कोर्ट के जज, जेल का किया निरीक्षण

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...