डांस प्रोग्राम के दौरान हुए हर्ष फायरिंग, गोली लगने से किशोर की मौत, एक बच्ची जख्मी

जहानाबाद : शादी समारोह में डांस प्रोग्राम के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक 17 वर्षीय नाबालिi की मौत हो गई जबकि एक 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के कोरमा गांव का है। बताया जाता है कि कोरमा गांव निवासी विजय बिंद बेटी की थी और मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धिराबीघा गांव से बारात आई थी। उसी में चार डांसर को बुलाया गया था। डांस का प्रोग्राम चल रहा था तभी किसी नें हर्ष फायरिंग कर दिया। जिसमें रौशन कुमार एवं प्रीति कुमारी को पेट में गोली लग गई। जैसे ही गोली लगी वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद दोनों घायलो के परिजनों नें इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले गए जहां इलाज के दौरान रौशन कुमार की मौत हो गई जबकि प्रीति कुमारी का इलाज चल रहा है। रौशन कुमार इकलौता पुत्र था। इसके मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया।

विजय बिंद के बेटी की शादी थी उसी में डांस प्रोग्राम हो रहा था – SDPO संजीव कुमार

आपको बता दें कि एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि विजय बिंद के बेटी की शादी थी। उसी में डांस प्रोग्राम हो रहा था, ‌उसी में हर्ष फायरिंग हुआ है। जिसमें दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है। एक का इलाज चल रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि गोली चलाने वाला विजय बिंद के साल का बेटा है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। इधर, घटना के बाद लड़की के परिवार घर छोड़कर फरार है।

यह भी पढ़े : बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, तीन लोग की दर्दनाक मौत, दर्जन से अधिक लोग जख्मी…

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...