Advertisement
Advertisement

Jharkhand Politics : डीजीपी नियुक्ति पर सियासत तेज, बाबूलाल के आरोप पर झामुमो और भाजपा में जुबानी जंग…

Jharkhand Politics 

Ranchi : झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “सरकार निर्लज्जता की हदें पार कर चुकी है। बीते दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।” मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता को सेवानिवृत्त होने के बावजूद पद पर बनाए रखा गया, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : घर के अंदर सिर कुचलकर वृद्ध की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Jharkhand Politics : भाजपा को केवल वही चीजें दिखती हैं जो उनके हित में न हो-मनोज पांडे
Jharkhand Politics : मनोज पांडे का जोरदार हमला
Jharkhand Politics : मनोज पांडे का जोरदार हमला

बाबूलाल मरांडी के इस बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने पलटवार करते हुए कहा, “भाजपा को केवल वही चीजें दिखती हैं जो उनके हित में न हो। क्या उन्हें याद नहीं कि दिल्ली में आरके अस्थाना को रिटायरमेंट के दो दिन बाद ही पुलिस कमिश्नर बना दिया गया था? और उत्तर प्रदेश में वर्तमान डीजीपी की नियुक्ति किस प्रक्रिया से हुई?” उन्होंने कहा कि भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले खुद का दर्पण देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : साली के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा हद से गुजर गया आशिक, अपने ही छोटे भाई की करवा दी हत्या और… 

सरकार सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है-राफिया नाज

l7u 22Scope News

इधर, भाजपा की ओर से प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार संवैधानिक पदों को लेकर पूरी तरह उदासीन है। कई आयोग महीनों से खाली हैं, विभागों में भारी संख्या में पद रिक्त हैं और जेपीएससी से वर्षों से कोई बड़ी वैकेंसी नहीं आई है। सरकार सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है, जनता की परेशानियों से उसे कोई सरोकार नहीं।”

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : नशे के कारोबार का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर के साथ मुख्य सरगना समेत तीन गिरफ्तार… 

झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति लंबे समय से लंबित है, जिससे न केवल पुलिस व्यवस्था बल्कि प्रशासनिक निर्णयों पर भी असर पड़ रहा है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और भाजपा तथा झामुमो के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

 

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...