Advertisment

जिला का स्मैक तस्कर राकेश दूबे व उसके 2 अन्य सहयोगी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा स्मैक तस्कर राकेश दूबे उर्फ राकेश द्विवेदी सरैया थाना रेवा जिला मुजफ्फरपुर एवं उसके दो अन्य सहयोगी धीरज कुमार नयागांव जिला सारण और रवि कुमार जिला पूर्वी चंपारण को अवैध स्मैक एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर मुजफ्फरपुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने पकड़े गए स्मैक तस्कर के पास से 19 पुड़िया (मूल्य लगभग 2 लाख रुपए), दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल और एक इलेक्ट्रनिक तराजू को बरामद किया है।

संजय सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य भवेश कुमार व 2 अन्य अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर जिला के संजय सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य भवेश कुमार डुमरा थाना पचमहला जिला पटना एवं दो अन्य जोगी महतो जिला साहेबगंज झारखंड और जाटो सिंह बेलदौर जिला खगड़िया को मुफ्फसिल (मुंगेर) थाना क्षेत्र से छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मुफ्फसिल (मुंगेर) थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने दो देशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : मां ने 3 बच्ची और एक बच्चा के साथ खायी जहर, 4 की मौत, बच्चे की स्थिति गंभीर

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...