Munger के सीताकुंड का विकास होने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा…

6.98 करोड़ से होगा मुंगेर के सीताकुण्ड का विकास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के बनेंगे नए अवसर- सम्राट चौधरी

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। हमारी कोशिश है कि धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की विरासत को संरक्षित करते हुए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। इसी क्रम में मुंगेर जिले के सीताकुण्ड में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास हेतु 6.98 करोड़ रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। Munger Munger Munger Munger 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 3.49 करोड़ रुपये की राशि की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है। यह योजना अगले 12 महीनों में पूरी की जाएगी, जिससे स्थानीय और बाहरी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीताकुण्ड में प्रस्तावित विकास कार्यों में प्रवेश द्वार का निर्माण, शौचालय ब्लॉक, दुकानों की व्यवस्था, चहारदीवारी, पार्किंग क्षेत्र, साइट का समग्र विकास, कुण्ड के चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण सहित अन्य संरचनाएं शामिल हैं। इस परियोजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – पूर्व Deputy CM सुशील मोदी की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने के कैबिनेट के निर्णय का स्वागत

मुंगेर का सीताकुण्ड एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां रामायण काल में माता सीता द्वारा अग्नि परीक्षा देने की मान्यता है। कहा जाता है कि जहां वे खड़ी हुईं, वहां गर्म जल का कुंड प्रकट हुआ, जो आज भी सालभर गर्म रहता है। इसे रामतीर्थ के नाम से भी जाना जाता है। सालभर श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन माघ महीने में आयोजित मेला इसकी खास पहचान है। सरकार ने इस धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल के विकास के लिए कदम उठाए हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। Munger Munger Munger 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अब Gaya होगा गयाजी, कैबिनेट की बैठक में सोनपुर मेला क्षेत्र के विस्तार को भी मिली मंजूरी…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...