युवक को लूटपाट के दौरान मारी गई गोली, हालत चिंताजनक

मोतिहारी : मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी बाजार में बुधवार की देर शाम एक युवक को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान डुमरवाना गांव निवासी उमेश प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जहा से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

युवक पवन ने कहा- वह बड़ा चैता गांव में अपने दोस्त कृष्णा की बहन की शादी खाने गया था भोज

घटना के संबंध में घायल युवक पवन ने बताया कि वह बड़ा चैता गांव में अपने दोस्त कृष्णा की बहन की शादी में भोज खाने गया था। भोज से लौटते वक्त कोठी बाजार के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने बाइक से घेर लिया और मोबाइल व नगदी की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। जब उसे होश आया तो देखा कि उसका मोबाइल और पैकेट में रखा 10 हजार रुपए भी गायब था। पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। पिता उमेश प्रसाद ने बताया कि घर में दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है और पवन ही परिवार का एकलौता वारिस है। वह घर पर ही रहकर मेरे काम में हाथ बंटाता था और परिवार के लिए बड़ी उम्मीद था।

यह भी देखें :

प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है – SP स्वर्ण प्रभात

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। एसपी ने कहा कि गोलीकांड के पीछे का असली कारण बहुत जल्द सामने लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस कोठी बाजार के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल पवन शराब का भी तस्करी करता था, उस पर कांड भी दर्ज हैं। घटना के पीछे एक वजह शराब भी हो सकता है।

यह भी पढ़े : हर्ष फायरिंग पर SP का बड़ा एक्शन, सूचना नहीं देने पर दो चौकीदार निलंबित…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...