Taste ही नहीं रोजगार भी देती है मुजफ्फरपुर की लीची
Google पर 22Scope चुनेंमुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर की शाही लीची न केवल अपने स्वाद के लिए जानी जाती है, बल्कि यह बिहार में रोजगार का भी एक बड़ा स्रोत बना हुआ है। लीची सीजन के दौरान बिहार में लगभग लाखों महिला पुरुष मजदूरों को रोजगार मिलता है। Taste Taste Taste
लीची किसान जगेश्वर साह बताते हैं कि वह वर्ष 1962 से लीची कारोबार कर रहे हैं। लीची के सीजन में 200 से ढाई सौ की संख्या में महिला पुरुष को रोजगार देते हैं। उन्हें खाना पीना आने-जाने, खाने पीने की सुविधा मजदूरी दी जाती है। लीची पुणे गोवा मुंबई कर्नाटक ट्रक और ट्रेन के माध्यम से भेजते हैं।
यह भी पढ़ें – कल Jamalpur आयेंगे रेल मंत्री, 17 साल बाद रेल मंत्री के आगमन से लोगों को बड़ी उम्मीदें
वही मुजफ्फरपुर जिला के कांटी प्रखंड के पहाड़पुर की रहने वाली शीला देवी और कांटी प्रखंड कलवारी की रहने वाली गीता देवी बताती है कि इस 1 महीने के लीची सीजन में बढ़िया रोजगार मिल जाता है जिससे परिवार का बढ़िया से भरण पोषण हो जाता है। महीने का 10 से 15 हज़ार की आमदनी हो जाती है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar: हरियाली बन रही महिलाओं की आजीविका, हो रहा एक योजना से दो फायदे
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















