Gumla: चैनपुर में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा स्थित अखरा के पास अपने ही घर में 28 वर्षीय नीलिमा लकड़ा, पति रितेश उरांव ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी, जिसे इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

Gumla: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जानकारी के अनुसार, नीलिमा लकड़ा हाल ही में अपने बेटे ऋषभ उरांव से मिलकर रांची से लौटी थीं, जो वहां पढ़ाई करता है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद नीलिमा और उनके पति रितेश उरांव एक ही कमरे में थे। रात को परिवार के सभी सदस्यों ने साथ खाना खाया और सोने चले गए। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे नीलिमा लकड़ा ने घर में रखे एक बक्से पर चढ़कर लकड़ी के कोरो में चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Gumla: मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआई दिनेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बेंदोरा मुखिया सुशील दीपक मिंज भी घटनास्थल पर उपस्थित थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...