बिहार के 4 जिलों में आज भारी बारिश, कई शहरों में वज्रपात का भी अलर्ट

पटना : बिहार सहित राजधानी पटना में पिछले 10 दिनों से लगातार कई जिलों में वर्षा दर्ज की जा रही है। तापमान भी गिरा है। आज यानी 26 मई को मौसम की बात करें तो उत्तर और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में वर्षा की संभावना बन रही है। कुछ जिलों में वर्षा नहीं भी होगी, लेकिन बादल छाए रहेंगे। तापमान कम रहेगा। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज लगभग 30 जिलों में वर्षा की संभावना है। वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से चार जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

Goal 7 22Scope News

जो 4 जिले वह पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज हैं

आपको बता दें कि आज जिन चार जिलों में भारी वर्षा की संभावना है उनमें पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं। इन जिलों में वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं। वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

इन 16 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

वहीं दक्षिण बिहार के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, नालंदा, पटना, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और भोजपुर शामिल हैं। इन जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बीते रविवार को दिन में और देर शाम में बहुत कम जगहों पर बारिश हुई, लेकिन अल सुबह और देर रात्रि में कई जगहों पर वर्षा हुई है। सबसे अधिक रोहतास में 64.2 मिलीमीटर तो गया में 45.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। कटिहार (21), औरंगाबाद (10.4), भोजपुर (9.6), अरवल (4.6), किशनगंज (4.2) और जहानाबाद में 4.02 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

यह भी देखें :

कैसा रहा प्रदेश का तापमान?

वहीं बारिश के चलते पारा लगभग जिलों में 40 डिग्री के नीचे हैं। पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान खगड़िया में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों के जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...