अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को तलवार से काटकर की हत्या

गोपालगंज : फिल्मों में ऐसा अक्सर देखा जाता है जहां पर इश्क और प्यार में हीरो किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट या हत्या करने से भी पीछे नहीं हटता है। वो फिल्म होता है और वो रिल लाइफ होता है। लेकिन एक खबर ऐसा है जो कि रियल लाइफ का है। खबर बिहार के गोपालगंज से सामने आया है जहां पर एक महिला इश्क में इस तरह पागल हुई कि अपने आशिक के साथ मिलकर तलवार से अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को घटना के सूचना मिली और पुलिस घटना की तफ्तीश करना शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के अंदर ही घटना का पूर्ण रूप से उद्वेदन कर दिया। पुलिस इसी घटना में संलिप्त महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Goal 22Scope News

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तलवार को भी कर लिया बरामद

वहीं पुलिस के द्वारा घटना में इस्तेमाल तलवार को भी बरामद कर लिया गया है। फिल्मी स्टाइल में 35 वर्षीय युवक की हत्या का यह घटना बिहार के गोपालगंज से सामने आया है। गोपालगंज जिला के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बतरदेह टोला कटहरीबारी गांव की बताई जा रही है। बतरदेह टोला कटहरीबारी गांव निवासी राम प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र मृतक ध्रुव शाह रोजी-रोटी के लिए पंजाब में मजदूरी का काम करता था। उसके घर में उसके बूढ़े मां-बाप और उसकी पत्नी अकेले रहती है। इसी बीच मृतक ध्रुव शाह के पत्नी किरण देवी अपने पड़ोस के 25 वर्षीय विकेश कुमार नामक एक लड़के से इश्क लड़ने लगी।

पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर तलवार से गला काटकर की हत्या

आपको बता दें कि मृतक ध्रुव शाह कुछ दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था। इसी बीच उसने अपनी पत्नी और पड़ोस की 25 वर्षीय विकेश कुमार को आपत्तिजनक स्थिति में अपने कमरे में देख लिया। इसके बाद से मृतक ध्रुव साह अपनी पत्नी और पत्नी के आशिक विकेश के साथ डांट फटकार और गाली-गलौज मारपीट की। मृतक की पत्नी किरण देवी को अपने और अपने आशिक के साथ हुए इस बर्ताव नागवार लगा और अपने पति को जान से मारने की बात मन में ठान ली। मृतक ध्रुव की पत्नी ने जब देखा कि उसका पति उसके घर के कमरे में सो रहा है। इसी दौरान अपने पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर तलवार से गला काटकर हत्या कर दी।

यह भी देखें :

घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल से आशिक और पत्नी को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद से मृतक का पिता राम प्रसाद ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक ध्रुव शाह की पत्नी किरण देवी को उसके कमरे से और आशिक को उसके बहन के घर सिवान जिला के नवीगंज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपी से गहन पूछताछ की। इस पूरे घटना के बारे में एसडीपीओ सदर-2 राजेश कुमार से बात की गई।

यह भी पढ़े : रोहतास पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...