Dhanbad : रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है झरिया, बढ़ा हादसों और अपराध का खतरा

Dhanbad : झरिया शहर की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से झरिया वासियों की रातें भय के साये में कट रही हैं। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए लाइट पोल अब शोपीस बन गए हैं, क्योंकि धनसार से लेकर कतरास मोड़ तक कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें या तो बंद हैं या पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं।

प्रमुख इलाके जैसे धनसार, बस्ताकोला, कतरास मोड़ और झरिया बाजार में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे राहगीरों को न सिर्फ आवागमन में परेशानी होती है, बल्कि लूटपाट और चोरी की घटनाओं का डर भी लगातार बना रहता है।

बढ़ा हादसों और अपराध का खतरा

स्थानीय विद्दानंद प्रसाद ने कहा कि हर दिन इस रास्ते से गुजरते है, शाम को बिलकुल अंधेरा छा जाता है। जिससे लूटपाट और सड़क हादसा होने का डर लगा रहता है। स्ट्रीट लाइट होने के बावजूद अंधेरे में चलने को मजबूर है। वहीं दशरथ यादव ने बताया कि रात में स्ट्रीट लाइट लाइट नहीं जलने के कारण यहां छिनतई, मारपीट और सड़क दुर्घटना होती रहती है।

Dhanbad : स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे की वजह से सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है और प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। निगम और विद्युत विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खराब लाइटों को दुरुस्त किया जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित माहौल में रात के समय भी निर्भीक होकर आ-जा सकें।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

LPG Crisis Update: गैस कमी पर प्रशासन सख्त, कोयले की सप्लाई...

रांची में एलपीजी संकट के बीच प्रशासन ने कोयले की आपूर्ति बढ़ाने और गैस कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।LPG Crisis Update रांची:...

Flight Fare Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, एयर टिकट 3000...

मिडिल ईस्ट तनाव और फ्यूल सरचार्ज के चलते रांची से दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों के फ्लाइट किराए में भारी बढ़ोतरी।Flight Fare Hike रांची:...

2027 Digital Census: 1 अप्रैल से हाईटेक प्रक्रिया शुरू, पहली बार...

भारत में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू, जियो-रेफरेंसिंग तकनीक, ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन और कड़ी डेटा सुरक्षा की व्यवस्था।2027 Digital Census...

Ramgarh JEE Main Scam: परीक्षा से पहले मॉनिटर बदलने की साजिश,...

 रामगढ़ में जेईई मेन-2 परीक्षा से पहले सिस्टम से छेड़छाड़ का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 70 मॉनिटर और SUV जब्त।Ramgarh JEE Main Scam रामगढ़:...

Ranchi Tax Update: 31 मार्च को खुलेगा नगर निगम कार्यालय, बकाया...

 रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन टैक्स भुगतान का मौका दिया, 1 अप्रैल से बकाया पर पेनाल्टी लगेगी।Ranchi Tax Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img