Advertisment

Motihari : प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान-जनसुराज सरकार बनी तो गरीबी की “अंतिम दिवाली”

Motihari : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के वादों की बारिश तेज हो गई है। जहां तेजस्वी यादव ने ‘माई बहिन योजना’ की घोषणा कर चुनावी माहौल गर्माया, वहीं अब जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने भी बड़ा ऐलान कर सियासी हलचल मचा दी है।

Motihari : गरीबी-बदहाली की अंतिम दिवाली-प्रशांत किशोर

शनिवार को मोतिहारी के चिरैया विधानसभा क्षेत्र के परसौनी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर राज्य में जनसुराज की सरकार बनी, तो यह बिहार के गरीबों के लिए “गरीबी-बदहाली की अंतिम दिवाली” होगी। उन्होंने वादा किया कि राज्य से बाहर काम कर रहे युवाओं को बिहार में ही नौकरी दी जाएगी, जिससे उन्हें अपना घर छोड़ना न पड़े।

क्या नितीश जी को जाना नहीं चाहिए

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं, तो उनकी फीस सरकार देगी। जनसुराज सरकार गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

सभा के अंत में उन्होंने जनता से पूछा-“अब आप ही बताइए, क्या नितीश जी को जाना नहीं चाहिए?” इस बयान से साफ है कि प्रशांत किशोर चुनावी मुकाबले को सीधी चुनौती में बदल चुके हैं।

Dhanbad Naxal News: रांची में 11 दिन पूछताछ के बाद धनबाद...

Dhanbad Naxal News: बुधवार को तीन कट्टर नक्सलियों की 14 दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो गई। इनमें CPI (माओवादी) पोलित ब्यूरो के सदस्य...

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...