संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, विशेष सत्र बुलाए जाने की विपक्ष की मांग के बीच…

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। आशंका है कि मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और डोनाल्ड ट्रंप के सीज़फायर वाले बयान पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। विपक्ष के नेता ऑपरेशन सिंदूर पर बहस करने के लिए पहले से ही विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं इस बीच अब संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संसद के मानसून सत्र की घोषणा कर दी।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से :

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने इन तारीखों पर अपनी सहमति दी है। उन्होंने विपक्ष के द्वारा विशेष सत्र की मांग को लेकर कहा कि मानसून सत्र के दौरान नियम के अनुरूप सभी मुद्दों और बहस की जाएगी। बता दें कि मंगलवार को ही विपक्षी गठबंधन महागठबंधन के 16 घटक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्र लिख कर पहलगाम आतंकी हमले के बाद के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

Jharkhand High Court: JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति दो महीने...

 झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जेपीएससी अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति दो महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है।Jharkhand High Court रांची:...

Jharkhand Bank:आज से तीन दिनों तक Bank बंद, हड़ताल के बाद...

झारखंड में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। इसके बाद दूसरा शनिवार और रविवार की छुट्टी से लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित...

Jharkhand Railway: हटिया-वर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को आसनसोल...

झारखंड से चलने वाली हटिया-वर्द्धमान और संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनें सितंबर में विकास कार्यों के कारण प्रभावित रहेंगी।Jharkhand Railway रांची: पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास...