जनवरी 2030 से पहले तैयार हो जाएगी बिहार की सबसे उंची आवासीय टाउनशिप, डिप्टी सीएम ने किया कार्यारंभ

पटना: राजधानी पटना के खगौल क्षेत्र में निर्मित हो रही बिहार की सबसे ऊंची आवासीय टाउनशिप परियोजना ‘वीनस कैपिटल हाइट्स’ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना की आधारशिला रखते हुए इसे राज्य के विकास में एक मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर बिहार सरकार के कई मंत्री, पूर्व लोकसभा सदस्य शाहनांवाज हुसैन, वरिष्ठ अधिकारीगण, निर्माण कंपनी वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन प्रा लि के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह, CEO विनय पृथी, COO ऋषि चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अत्याधुनिक परियोजना को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त Architect हाफिज कॉन्ट्रैक्टर द्वारा डिजाइन किया गया है, जबकि निर्माण कार्य भारत और बिहार की प्रतिष्ठित रिव्रल एस्टेट कंपनी वीनस स्टार द्वारा किया जा रहा है। वास्तु परामर्श प्रसिद्ध कंपनी ‘द वैदिक विजन’ द्वारा प्रदान किया जा रहा है। करीब 14 एकड़ में फैली यह आवासीय टाउनशिप बिहार रेरा से पूर्व में ही स्वीकृत है।

Goal 6 22Scope News

वीनस स्टार के संस्थापक संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस टाउनशिप का डिजाइन पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। परियोजना के अंतर्गत 10 भव्य टावर्स का निर्माण होगा, जिनमें लगभग 1100 फ्लैट शामिल होंगे। टाउनशिप का लगभग 85% हिस्सा खुला और हरित क्षेत्र रहेगा, जिसमें ओपन लॉन, पार्क, योग केंद्र और वाटर बॉडीज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वीनस स्टार का लक्ष्य इस परियोजना को जनवरी 2030 से पहले पूर्ण करने का है। कंपनी पिछले डेढ़ दशक से विहार में सक्रिय है और अब तक आधा दर्जन से अधिक परियोजनाएं निर्धारित समय से पहले ग्राहकों को सीप चुकी है। इनमें सगुना मोड़ स्थित लैंडमार्क गोल्ड, वीनस पैराडाइज और वीनस एम्पायर जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, एमएलसी संजय मयूख उपस्थित थे

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...