लूट की योजना बना रहे 6 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद…

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के साठी थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे छः बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नरकटियागंज के राजा आलम, उत्तम कुमार उर्फ़ नन्हे, विनय कुमार, राहुल पासवान, आकाश कुमार और साठी थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी सरफराज आलम के रूप में की गई है। मामले में नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभ बदमाश बेलवा में एक घर में लूट और डकैती करने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें – खिजरसराय नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर शोभा देवी ने भरा पर्चा, मिल रहा लोगों का समर्थन…

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर छः बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देशी रिवाल्वर, एक चाकू बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार राजा आलम और उत्तम कुमार उर्फ़ नन्हे शिवगंज मोहल्ला में फायरिंग मामले में भी अभियुक्त है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- SC ST आयोग के सदस्य ने किया औरंगाबाद सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img