Advertisment

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BNSS के तहत 40 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू, माफियाओं में मचा हड़कंप

मोतिहारी : जिले में अपराध, शराब तस्करी और जमीन माफियागिरी के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने वालों पर शिकंजा कसते हुए मोतिहारी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-107 के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में उन अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से बेहिसाब संपत्ति बनाई है। एसपी द्वारा जारी की गई पहली सूची में कुल 40 अपराधियों के नाम शामिल हैं, जिनमें सबसे ऊपर कुख्यात शराब तस्कर चूमन पटेल, फिर मुखिया राहुल सिंह, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता, जिला परिषद सदस्य के पति रंजीत गुप्ता सहित अन्य नामी माफियाओं के नाम शामिल हैं। ये सभी व्यक्ति लंबे समय से शराब तस्करी, ज़मीन कब्जा और आपराधिक गतिविधियों से करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं।

Goal 7 22Scope News

सभी अपराधियों की संपत्ति का विवरण एकत्र कर न्यायालय को प्रस्ताव भेजा गया है

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इन सभी अपराधियों की संपत्ति का विवरण एकत्र कर न्यायालय को प्रस्ताव भेजा गया है। कोर्ट से अनुमति मिलते ही इनकी संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएनएसएस की धारा 107 के तहत ऐसे असामाजिक तत्वों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है, जो समाज में डर और अव्यवस्था फैलाते हैं व अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करते हैं। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है। दूसरी सूची भी तैयार की जा रही है और जल्द ही उसे भी जारी किया जाएगा।

यह भी देखें :

मोतिहारी की धरती पर अब कोई भी अपराध के माध्यम से पैसा नहीं कमा सकेगा – SP स्वर्ण प्रभात

स्वर्ण प्रभात ने सख्त लहजे में कहा कि मोतिहारी की धरती पर अब कोई भी अपराध के माध्यम से पैसा नहीं कमा सकेगा। उन्होंने सभी अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि या तो अपराध छोड़कर सही रास्ते पर आ जाएं, नहीं तो अगला ठिकाना जेल होगा। पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई से जिले में अपराधियों और माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। जबकि आमजन में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

RJD Leader 1 22Scope News

RJD Leader 2 22Scope News

RJD Leader 3 22Scope News

यह भी पढ़े : कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी व पत्नी को सात दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...