शिशुओं के मानसिक व शारीरिक विकास हेतु पौष्टिक आहार जरूरी – दामोदर रावत

जमुई : अजीम प्रेमजी फाऊंडेशन व समग्र सेवा छापा महादलित मुसहरी में शिशु घर का एनडीए विधायक दामोदर रावत ने उद्घाटन किया। समग्र सेवा के कोर्डिनेटर मकेश्वर ने बताया कि झाझा प्रखंड के महादलित टोलों में ऐसे 40 शिशु घर (Crech) खोले जाने हैं। जहां सात महीने से लेकर तीन साल के शिशुओं को भोजन, लालन-पालन और शिक्षण की व्यवस्था संस्था में नियुक्त सेविकाएं करेंगी। माताओं को सुबह सात बजे अपने बच्चों को शिशु घर पहुंचा देना है और छह घंटे बाद फिर शिशु को वापस घर ले आना है। बीच-बीच में वे शिशु को स्तनपान कराने आ सकती हैं। शिशु घर में शिशुओं को तीन टाइम पौष्टिक आहार, कपड़े, दवा, पठन पाठन सामग्री एवं अन्य जरूरी चीजें दी जाएंगी।

Goal 5 22Scope News

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग वास करता है – विधायक दामोदर रावत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दामोदर रावत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग वास करता है।इसलिए शिशुओं के मानसिक विकास के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि पौष्टिक भोजन के अभाव में शिशु कुपोषण के शिकार हो जाते, शरीर का विकास नहीं हो पाता है। इसलिए शिशु घर में मिल रहे सुविधाओं का लाभ अवश्य लें। इसके लिए माताओं को समय पर अपने शिशुओं को शिशु घर अवश्य पहुंचाने चाहिए। शिशु घर में आपके बच्चों को मीनू के अनुसार, भोजन मिलता है कि नहीं इसकी निगरानी भी करते रहें। रावत ने कहा मैं भी यदा कदा शिशु घर की निरीक्षण किया करूंगा। जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, शिशु घर की सेविका काजल कुमारी, संजय यादव और सुरेश तुरी अपने विचार रखे। मौके पर जदयू पंचायत अध्यक्ष रविंद्र पासवान, विनय कुमार राव, दिनेश यादव, उमेश पासवान, मनोज मांझी और अशर्फी मांझी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : RJD को मिल गया नया प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए मंगनी लाल, तेजस्वी ने दी बधाई

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...